बिपरजॉय के बाद सांपों के दंश झेल रहे बाड़मेरवासी
बिपरजॉय तूफान ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के हाल खराब कर दिए हैं। बारिश के बाद अब बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों में स्नेक बाइट के केस बढ़ गए हैं। बाड़मेर जिले के चौहट्टन अस्पताल में एक ही रात में करीब बीस लोग स्नेक बाइट का शिकार होकर पहुंचे हैं। गनीमत ये रही कि सभी समय पर अस्पताल आ पहुंचे और इसी कारण उनका इजाल कर लिया गया। फिलहाल अधिकतर चिकित्सकों के संपर्क में हैं और इलाज ले रहे हैं।

चौहट्टन इलाके और आसपास स्थित नवातला, चाडार, खारिया राठौडान, गंगाला समेत अन्य गावों में अचानक सांपों के हमले बढ़ गए हैं और लगभग सभी मामलों में सांप के काटने के मामले रात के समय आए हैं। अब इन गावों में सापों का इतना डर हो गया है कि लोग अपने अपने घरों के बाहर टॉच और डंडे लेकर शिफ्टों में पहरा दे रहे हैं ताकि परिवार के लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।
डॉक्टर्स का कहना है कि सांप के काटने के बाद झाड़ फूंक कराने से अच्छा है कि सीधे मरीज को अस्पताल ले आएं। अस्पताल में एंटी वेनम डोज देकर मरीजों को आसानी से बचाया जा सकता है। किसी भी सांप के काटने पर अचानक मौत नहीं होती है, तीन घंटे से लेकर तीन दिन शरीर में जहर फैलने में लगते हैं। इसलिए जितनी जल्दी इलाज मिल जाए उतनी जल्दी जान बचाई जा सकती है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए