राजस्थान में पार्षदों का भत्ता 10 फीसदी बढ़ा
जयपुर। राजस्थान सरकार ने नगरीय निकायों (नगरपालिका, परिषद, निगम ) के जनप्रतिनिधियों के मासिक भत्ते में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। स्वायत्त शासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। बढ़ोत्तरी 1 अप्रेल से प्रभावी होगी। इसके तहत सभी निकायों के पार्षद शामिल हैं।
सरकारी कर्मचारियों बढ़ाया था दो फीसदी डीए
बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता व 4 लाख 40 हजार पेंशनरों की महंगाई राहत में दो प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। अब महंगाई भत्ता-महंगाई राहत 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गए, जिसे एक जनवरी से लागू मानते हुए लाभ दिया जाएगा।
पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सेवारत कर्मचारियों का अब तक का एरियर सामान्य प्रावधायीनिधि (जीपीएफ) खाते में जमा होगा और अगले महीने सेबढ़ा हुआ वेतन मिलेगाजबकि पेंशनरों को अगली पेंशन में एरियर राशि जुड़कर मिलेगी। इससे राज्य पर लगभग 820 करोड़ रुपए अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन