कॉटन मिल में लगी आग, हजारों क्विंटल माल जला
बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना इलाके में एक कॉटन की मिल में नरमे के ढेर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच से छ: हजार क्विंटल नरमा जल गया। आग की सूचना के बाद एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमरजीत चावला, एसएचओ बलवंत कुमार,नगर पालिका जेईएन विकास ज्याणी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार खाजूवाला से एक किमी दूर स्थित भादू कॉटन मिल में यह आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अग्निशमन सेवा के अभाव में ग्रामीणों ने पानी की टैकरों की मदद से घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र में दमकल गाड़ी नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष जताया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन