बेकाबू हो रहा कोरोना देश में एक्टिव केस 45 हजार के करीब
बीकानेर। भारत में इन दिनों कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण की तेज रफ्तार अब और ज्यादा डराने लगी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना में जबरदस्त उछाल के साथ 10,158 नए मामले सामने आए हैं। जिससे देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 44,998 पहुंच गई है। एक दिन पहले यानी बुधवार को देश में कुल 7,830 मामले सामने आए थे। 24 घंटों में 2,29,958 कोरोना टेस्ट हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में 5,356 लोग महामारी को मात दे चुके है।

बीकानेर में 19 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 91
बीकानेर में गुरुवार को 19 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि वर्तमान जारी नई लहर में अब तक कुल 150 पॉजिटिव व्यक्ति सामने आए हैं। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव में से 16 बीकानेर शहर के जबकि 3 ग्रामीण क्षेत्रों से है। 18 व्यक्ति वैक्सीन से प्रतीक्षित हंै। तीन व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। चार पॉजिटिव व्यक्तियों की हरिद्वार, गुरुग्राम, जबलपुर व उज्जैन की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। 19 केस में से 7 में खांसी, जुकाम व बुखार जैसे कोई लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं यानी कि एसिंप्टोमेटिक है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन