मांगों पर बनी सहमति, 5 दिन बाद जवान का हुआ अंतिम संस्कार
बीकानेर। बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां का मौत के पांच दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले जवान को शहीद का दर्जा दिलाने और अन्य मांग को लेकर चार दिन से चल रहा धरना रविवार दोपहर डेढ़ बजे खत्म हो गया था। प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर के लिए सहमति दे दी थी। इसके साथ ही परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की घोषणा भी की गई। रामस्वरूप कस्वां की बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए पांचू गांव लाया गया। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, रविवार सुबह जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 खोल दिया गया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन