कांग्रेस ने निकाला पैदलमार्च, मोदी सरकार पर बरसे बिशनाराम
बीकानेर। मणिपुर हिंसा के खिलाफ गुरुवार को बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क से पैदल मार्च करते हुए जिला कलैक्टर कार्यालय पहुंचे जहां और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। पैदल मार्च में शहर देहात के प्रभारी शीला नायक, फुसाराम गोदारा, मंत्री भवर सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्यालय प्रभारी विरेन्द्र बेनीवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित बीकानेर शहर और देहात से जुड़े कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि केंद्र की भाजपा के मुखिया और नेता कहते है की डबल इंजन की सरकार बनाओ और वही डबल इंजन की सरकारें देश को बर्बाद करने पर तुली है। जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा के राज में हमेशा पिछड़े और गरीब तबके को कुचलने का कार्य हुआ है आज भी आदिवासी और अल्पसंख्यक विरोधी कार्य कर रही है मोदी सरकार।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत व मुख्यालय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा से देश को वर्गो में हिंसा में बांटकर अपने उल्लू सीधा करती है और आम जन का मुख मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए घृणित कार्य करती है। पैदलमार्च में प्रधान लालचंद आसोपा, बीकानेर डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, कांग्रेस नेता शशिकांत शर्मा, हरिराम बाना, शिवदानराम मेघवाल, सुषमा बारुपाल, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, शबनम पठान, चेतना चौधरी, सरिता मूंधड़ा, जगदीश शर्मा, रामेश्वरलाल जाखड़, अम्बाराम इनखिया, किशनलाल इनखिया, लेखराम धतरवाल, गोपीराम बिश्नोई, हरिसिंह सियाणा, एवं मार्शल प्रहलाद सिंह आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन