कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल को मिली टिकट
जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी सूची कर दी। इसमें 43 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और असम के उम्मीदवारों की घोषणा की है। राजस्थान की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जालोर से उतारा है। वैभव का मुकाबला बीजेपी के लुम्बाराम चौधरी से होगा। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कांस्वा को चूरु से टिकट दिया गया। बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, टोंक से हरीश मीणा, जोधपुर से करण सिंह को मैदान में उतारा है।

यह है राजस्थान के कांग्रेस उम्मीदवार
जालोर-सिरोही-वैभव गहलोत
चुरू-राहुल कस्वां
बीकानेर-गोविंद राम मेघवाल
जोधपुर-करण सिंह
झुंझुनू – बृजेन्द्र ओला
अलवर – ललित यादव
भरतपुर- संजना जाटव
टोंक – हरीश मीणा
उदयपुर-ताराचंद मीणा
चित्तौडग़ढ़ उदयलाल आंजना
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन