कांग्रेस नेताओं ने 13 हजार 343 नए मतदाताओं के नाम जुडऩे में लगाए गड़बड़ी के आरोप
मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र, 4 अक्टूबर से पहले कार्यवाही की मांग
बीकानेर। कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीकानेर पश्चिम में लगभग 13 हजार 343 मतदाताओं के नाम प्रथम दृष्ट्या या तो फर्जी जुड़े या नियम विरुद्ध। इसके लिए उन्होंने जिलानिर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है और इसकी जांच करने की मांग की है। प्रेसवार्ता को अब्दुल मजीद खोखर, अरुण व्यास, गुलाम मुस्तफा, दीन मोहम्मद, सरताज हुसैन और सुभाष स्वामी ने सम्बोधित किया। किराड़ू ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में जुडऩे वाले नए नामों में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता या गड़बड़ी नजर आ रही है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में बीकानेर पश्चिम में 2,08,496 मतदाता थे। अप्रैल 2023 को जारी मतदान सूची में यह संख्या बढ़कर 2,32,987 हो गई। इस प्रकार इनके बीच 24,491 मतदाताओं का अंतर सामने आया है। इनमें से 13,343 मतदाता 2018 के चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार मतदाता नहीं थे और वर्ष 2023 की 30अप्रैल को जारी मतदाताओं की सूची में शामिल हैं। इन 13,343 मतदाताओं की उम्र 30 वर्ष से अधिक है। जिसके संदर्भ में नंबर फॉर्म 6 और 7 की जांच की जानी चाहिए। यह 13343 मतदाता, 30 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

पांच वर्ष पूर्व इनकी आयु 25 वर्ष से अधिक थी। ऐसे में तब भी इनका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आमराय में इन्हें जाली/अवैध मतदाताओं के रूप मेंजाना जा सकता है। जिसकी गहन जांच किया जाना चाहिए। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 193 मतदान केंद्र है। कुछ केंद्रों में इस दौरान 350 से अधिक मतदाता जुड़े हैं। इनमें मतदान केंद्र संख्या 4 में 433, 6 में 448, 29 में 523 व 31 में 621 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं, जो आस पास के ही क्षेत्र हैं। यह भी गहन जांच का विषय है। इस संबंध में एक पत्र राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भिजवाया गया है। जांच की कार्यवाही 4 अक्टूबर से पूर्व करने की मांग की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन