कांग्रेस ने पांच नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित
हरियाणा कांग्रेस ने एक पूर्व विधायक समेत पांच नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन सभी नेताओं को पार्टी विरोधी गतविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित किया है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नगर निगम चुनाव 2025 की चल रही प्रक्रिया के दौरान हाल के दिनों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने से संबंधित विभिन्न संचार माध्यमों से रिपोर्ट प्राप्त होने के परिणामस्वरूप तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पूर्व विधायक रामबीर सिंह, जय कौशिक, राहुल चौधरी, पूजा रानी और रूपेश मलिक को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन