कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को गोलियों से भूना
धौलपुर जिले के मांगरोल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब को गोलियों से भून दिया। बाइकों पर आए हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से हमला कर नीचे गिराया। फिर गोलियां चलाईं। हमले में मेहताब की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मनियां में शुक्रवार शाम को हुई। हत्या के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।

मेहताब जलालपुर मांगरोल में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष था। मृतक के भतीजे श्याम सुंदर ने बताया कि उनके गांव में शनिवार को पटवारी कार्यालय का उद्घाटन होना था। जिसको लेकर चाचा मेहताब मनिया कस्बे में टेंट वाले के पास गए थे। टेंट का सामान लेते वक्त अचानक बाइकों पर आए 7 हमलावरों ने मेहताब को घेरते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष भागने लगे तो पकड़कर नीचे गिरा दिया। गिरने पर गोलियों से भून दिया। कई गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सुंदर ने बताया कि 20 साल पहले से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही हत्या की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन