पीएम की मां पर टिप्पणी का विरोध : बीकानेर में लगे राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे, फूंका पुतला
बीकानेर। दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज करने के विरोध में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया व शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारों के साथ राहुल गांधी का पुतला जलाया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया व शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि यात्रा के नाम पर कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली देकर भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा दिखा दिया।
पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस को चेतावनी दी गई है कि अब देश ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मां-बहन को गाली देना लोकतंत्र का अपमान है, राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी व कमल गहलोत ने बताया कि प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल ग़ैधर, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हांडला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, मंत्री, धमेंद्र सोलंकी, झमकू देवी, रामचंद्र सोनी, जिला प्रवक्ता महेन्द्र ढाका, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, चंद्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, अजय काजला, मूलचंद मारू, नवीन बिश्नोई, विजयपाल कूकना, नरेश शाकद्वीपीय, बजरंग जाखड़, श्रवण कुमावत, अजय जीनगर, कमल सैन, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, राजेंद्र पंवार, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सुनीता हटीला, तरुण स्वामी, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रशेखर गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, चोरूलाल सुथार, रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, चंद्रमोहन जोशी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन