कलर एंड क्लिक कॉन्टेस्ट 20 जुलाई को, पांच स्कूलों से हजारों विद्यार्थी होंगे शामिल
बीकानेर। गंगाशहर स्थित जैन पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में कलर एंड क्लिक कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन 20 जुलाई को सुबह 8:30 बजे होने जा रहा है। राजस्थान शिक्षा विभाग, नीईओबी अबेकस, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान एवं प्रवाह सेतु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता की थीम ‘ए थस्र्ट फ्री राजस्थान रहेगी। नीईओबी अबेकस बीकानेर कलस्टर हैड रूपसा बोथरा ने बताया कि प्रतियोगिता में आरएसवी स्कूल, स्वामी आरएन स्कूल, श्री जैन पब्लिक स्कूल, महारानी किशोरी देवी स्कूल, एनएन आरएसवी स्कूल के लगभग 1000 विद्यार्थी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में जयपुर से नीईओ बी डायरेक्टर विजेता शंगारी का मुख्य आतिथ्य रहेगा।
रूपसा बोथरा ने बताया कि इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। जल संरक्षण व राजस्थान में जल की भूमिका को इंगित करते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में जयपुर में लाँचिंग के साथ ही बीकानेर में भी नीईओ-बी का शुभारम्भ हो गया है। रूपसा बोथरा ने बताया कि 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों को अबेकस के साथ अब नैतिक मूल्यों के बारे में बताया जाएगा। अबेकस अंकगणितीय गणनाओं को आसान बनाकर गणित के डर को दूर करता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन