कलेक्टर निवास से कुछ दूर महिला से हुई लूट की वारदात
बीकानेर। कलेक्टर आवास के पास महिला जज (ट्रेनी) को 2 बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले लात मारकर स्कूटी सवार जज को गिरा दिया था। फिर गले से चेन लूट ली। स्कूटी से गिरने के कारण जज के चेहरे पर चोटें आई हैं। दांत भी टूट गया है। पीडि़त के पिता एडवोकेट हैं। उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीकानेर कोर्ट में पिता प्रैक्टिस करते हैं। वही एएसपी सौरभ तिवारी का कहना है कि लूट का प्रयास हुआ है। बीकानेर के पब्लिक पार्क से जयनारायण व्यास कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर जिला कलेक्टर आवास के पास से पूजा जनागल (25) मंगलवार शाम को स्कूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाश उनके बराबर चलने लगे। इन बदमाशों ने स्कूटी को लात मारी, जिससे पूजा गिर गईं। मुंह के बल गिरने से उनकी ठुड्डी, नाक और मुंह के अंदर तक चोट लगी है। वो संभल पाती, उससे पहले बदमाश उनके गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए। घायल पूजा जनागल ने अपने पिता श्रवण जनागल को घटना की जानकारी दी। पूजा को पहले पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां उनकी ठुड्डी पर 3 टांके लगाए गए। कुछ जांचें भी करवाई गई हैं। इसके बाद उनके पिता श्रवण जनागल सदर थाने पहुंचे। रात करीब 12 बजे सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। पूजा का आरजेएस में चयन साल 2024 में हुआ था। जज के पिता एडवोकेट श्रवण जनागल ने fir में चेन तोडऩे की बात लिखवाई है

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन