कलेक्टर के आदेश : स्कूलों में करनी होगी 12 बजे छुट्टी
बीकानेर । जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के कक्षा 12वीं तक के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश जारी किए गए हैं,सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश आगामी आदेश तक प्रभाव में रहेंगे।आदेशों की पालना के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा) को भी निर्देशित किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन