कलक्टर के निर्देश : सभी कार्यालयों को अपनानी होगी ई-फाइलिंग व्यवस्था, अब सरकारी आयोजनों में साफा, शॉल, बुके व पानी की बोतलों के व्यय नहीं होंगे
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को ई-फाइलिंग व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्राथमिकता से समस्त पत्र व्यवहार ई-फाइलिंग के जरिए करें। जिला कलेक्टर ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक कई विभागों द्वारा ई-फाईलिंग व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है, भविष्य में सभी पत्र व्यवहार इसी माध्यम से हों। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए तथा सभी विभागों के कर्मचारियों की विभागवार मैपिंग सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न सरकारी आयोजनों में साफा, शॉल, बुके तथा पानी की बोतलों आदि से संबंधित व्यय नहीं किए जाएं। ऐसे कार्यक्रमों में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि बैठकों में अल्पाहार के रूप में मिलेट्स के उत्पाद प्राथमिकता से दिए जाएं।
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बनाए जा रहे बाजरे के उत्पादों का उपयोग इनमें लिया जा सकता है, इससे विश्वविद्यालय के नवाचारों को भी संबल मिलेगा। विद्युत विभाग को आंधी एवं बरसात के मध्यनजर दुरूस्तीकरण की कार्यवाही अविलंब करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की उपलब्धियां तथा समस्त आंकड़े आगामी बैठक में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति की स्थिति जानी तथा गर्मी के मध्यनजर पेयजल नमूने नियमित रूप से लेने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध जल कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाने को कहा।

जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की स्थिति तथा दवाइयों की उपलब्ध की जानकारी ली तथा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू, जिला रसद अधिकारी सुभाष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन