कलेक्टर सहित 8 अधिकारी पहुंचे पीबीएम… देखें वीडियो
बीकानेर । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित विभिन्न अधिकारियों ने गुरुवार को पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पीबीएम अस्पताल के मुख्य भवन के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में समुचित सफाई नहीं मिलने पर आवश्यक निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीज को इलाज मिलने के साथ-साथ बेहतरीन सुविधाएं मिलें। नियमित साफ सफाई रहे । उन्होंने कहा कि सभी वार्ड्स में नियमित साफ़ सफाई हो, समय पर चद्दर बदली जाएं।

उन्होंने मुख्य भवन में वार्ड निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लिया ।जिला कलेक्टर ने शिफ्ट वाइज ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के मोबाइल नंबर बोर्ड पर अंकित करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पंजीयन केंद्र ,दवा वितरण केंद्र, विभिन्न जांच मशीनों सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
पीबीएम हॉस्पिटल में आठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान जनाना अस्पताल में सभी चिकित्सक ड्यूटी पर उपस्थित मिले तथा तीन नर्सिंग कर्मी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनाना अस्पताल में 12 प्रसूति टेबल को कम बताते हुए इसे बढ़ाए जाने की बात कही। एम सी एच विंग में निरीक्षण के दौरान दो कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कार्डियोलॉजी विभाग में दो में से एक कैथलैब को चालू पाया जबकि दूसरी लैब चालू नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। बाईपास सर्जरी के ऑपरेशन नहीं होने की रिपोर्ट दी। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर में एक यूटीबी कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। साथ ही अस्पताल के वार्ड में गद्दे और चद्दर चेंज करवाए गए तथा टॉयलेट आदि में सफाई व आवश्यक सामान रखने के निर्देश दिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन