दो दिन और बढ़ेगी सर्दी, 7 व 9 जनवरी के बीच हो सकती है मावठ
बीकानेर। सर्दी का सितम अब लोगों को बेहाल कर रहा है। लगातार एक सप्ताह से पड़ रही ठंड ने जनजीवन को जकड़ दिया है। विगत तीन दिनों से तो 11-12 बजे से पहले कोहरा छंटता नहीं और धूप आती नहीं है। 12-1 बजे से धूप कुछ राहत प्रदान करती है जो केवल 4 बजे तक रहती है। यानि कुल ही चार घंटे धूप और शेष 20 घंटे ठंडक रहती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में चल रहे घने कोहरे व शीतलहर की परिस्थितियां आगामी दो-तीन दिन जारी रहने की संभावना है।

7 और 8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7 व 9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की मावठ की बारिश होने की संभावना है। इसका असर बीकानेर संभाग में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तापमान में अभी और कमी आ सकती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन