शीतलहर का प्रकोप : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित
बीकानेर। वर्तमान में प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप होने के कारण जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का 2 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आदि अन्य गतिविधियां पूर्व की भांति संपादित की जायेगी। समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आंगनबाडी केन्द्रों के संचालन संबंधी समस्त गतिविधियो को यथावत सम्पादित करेंगे। इस अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होने वाले बच्चों को दिया जाने वाला गरम पोषाहार, टेक होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन