कोल्ड स्टोर से 1160 किलो मावा नष्ट करवाया
बीकानेर। होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वारÓ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में सघन कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमला कॉलोनी स्थित आशा कोल्ड स्टोर तथा प्रीति कोल्ड स्टोर पर निरीक्षण एवं न्यूनीकरण की कार्यवाही की गई। प्रीति कोल्ड स्टोर पर लगभग 1160 किलो पुराना, फफूंद लगा और बदबूदार मावा रखा था। कोल्ड स्टोर मालिक से इन पीपों के मालिक के बारे में पूछने पर बताया गया कि इनका कोइ मालिक नहीं है। मौके से मावे के 4 नमूने लिए गए तथा खराब मावे को जनहित में आबादी से दूर नष्ट करवाया गया। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कोल्ड स्टोर मालिक को पाबंद किया गया। इसके साथ ही आशा कोल्ड स्टोर पर मावे के 2 नमूने लेने के पश्चात 210 किलो मावा जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में डॉक्टर रमेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे। कुल लिए गए 6 नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा जाएगा जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन