सीएमएचओ ने देशनोक सीएचसी का किया निरीक्षण
बीकानेर। जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साद ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक का औचक निरीक्षण कर सेवाओं का जमीनी हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ विजेंद्र निर्वाण और डॉ कपिल सारस्वत के साथ लेबर रूम, वार्ड, ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, डीडीसी, वेटिंग एरिया सहित अस्पताल के समस्त परिसर का गहन निरीक्षण किया।
डॉ साद ने लेबर रूम सहित सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था सुधारते हुए आमजन को संक्रमण रहित हाइजीनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। डिलीवरी आईपीडी तथा इमरजेंसी सेवाओं को बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में उपलब्धि बढ़ाने के निर्देश अस्पताल प्रभारी डॉ निर्बान को दिए। उन्होंने आयुष्मान ई केवाईसी तथा आयुष्मान कार्ड वितरण कार्य सहित राज्य तथा केंद्र सरकार की समस्त फ्लैगशिप योजनाओं के अधिकतम उपलब्धि हेतु योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए समस्त स्टाफ को पाबंद किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन