सीएम ने होटलों-धर्मशालाओं की प्री बुकिंग करवाई रद्द
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और तमाम प्रशासनिक अमला पहले से ही अलर्ट मोड में काम कर रहा है। वहीं श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होटलों और धर्मशालाओं में पहले से की गई बुकिंग को रद्द कराया जाए।
इसमें साफ निर्देश दिए गए कि विशेष अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं। असल में सीएम को ये जानकारी मिली थी कि कई लोगों ने पहले ही से अयोध्या में 22 जनवरी को होटल और धर्मशाला बुक करा लिए थे। इसी पर सीएम ने जोर देकर कि 22 जनवरी को सिर्फ वहीं लोग अयोध्या आएंगे। जिन्हें मंदिर ट्रस्ट से न्योता मिलेगा।

इस समय विभिन्न परंपराओं के श्रद्धेय संतों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। ट्रस्ट ने कहा है कि नए तीर्थक्षेत्र पुरम (बाग बिजैसी) में एक ‘टेंट सिटीÓ स्थापित की गई है जिसमें 6 ट्यूबवेल, 6 रसोई घर और 10 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाया गया है। देश भर से लगभग 150 चिकित्सक इस अस्पताल में बारी-बारी से अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं। ट्रस्ट ने कहा है कि समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न संप्रदायों के लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए