सीएम गहलोत पहुंचेंगे गुसांईसर, राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का करेंगे लोकार्पण
स्व. प्रभाताई की स्मृति में करोड़ों की लागत से बना अस्पताल, हजारों मरीजों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
क्षेत्रवासियों को चिकित्सा के लिए अन्यत्र भाग-दौड़ न करनी पड़े, उच्च क्वालिटी की चिकित्सा संसाधन व सुविधाएं गांव में ही मिले, यह भाव थे स्व. प्रभाताई ओझा के। इन्हीं भावों को आत्मसात् करते हुए धरातल पर फलीभूत करते हुए स्व. प्रभाताई ओझा के पुत्र रामकिशन ओझा ने और गुसांईसर बड़ा में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करवाया। प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा संस्था नागपुर के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने बताया कि गुसांईसर स्व. प्रभाताई ओझा का जन्मस्थान है और उनकी मंशा थी कि इस गांव में उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त अस्पताल का निर्माण हो और क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए बाहर न भटकना पड़े।
नारी शक्ति की सशक्त मिसाल स्व. प्रभाताई ओझा की स्मृति में श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा में राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण सीएम अशोक गहलोत 29 अप्रैल 2023 शनिवार को को प्रात: 10 बजे नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे।

ट्रस्ट अध्यक्ष ओझा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में लोकार्पण समारोह में प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रन्धावा,पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविन्द मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक रघु शर्मा, नवलगढ़ विधायक राजकमार शर्मा, बाला साहेब थोराट उप नेता प्रतिपक्ष विधानसभा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, सहप्रभारी राजस्थान कांग्रेस वीरेन्द्र सिंह राठौड़, सहप्रभारी राजस्थान अमृता धवन, गुजरात सहप्रभारी उषा नायडू, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, कांग्रेसी नेता मंगलाराम गोदारा, गुसांईसर सरपंच सत्यनारायण सारस्वत आदि अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन