सीएम गहलोत बीकानेर में, वेद व्यास पुलिस की निगरानी में
भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास का पुलिस पीछा कर रही है ताकि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज काले झंडे ना दिखा दें। सुबह से ही वेद व्यास के घर पर पुलिस पहुंच गई थी और वह जहां-जहां जा रहे हैं पुलिस के दो सिपाही उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। व्यास पूर्व में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को काले झंडे दिखा चुके हैं ऐसे में इस बार सुबह सवेरे ही दो सिपाहियों को वेदव्यास के घर भेज दिया गया।

सुबह उठने के बाद वेद जैसे ही अपने घर के बाहर आए तो दो सिपाही वहां तैनात थे। जब तक वेद घर के अंदर थे तब तक पुलिस बाहर रही और जैसे ही वह घर से बाहर निकले पुलिस उनके पीछे-पीछे चल दिए। हालांकि यह स्पष्ट है कि दो और मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा चुके वेद को पुलिस ने अपनी नजर में रखा है ताकि इस बार वह भीड़ एकत्र नहीं कर सके और काले झंडे दिखाने जैसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान व्यास शहर की संकड़ी गलियों से होते हुए चाय पट्टी पहुंचे तो वहां भी पुलिसकर्मी उनके साथ-साथ गए। व्यास ने एक दुकान के अंदर बैठकर चाय पी तो इन पुलिस कर्मियों ने भी वहीं बैठकर चाय पी। वेद अपने कुछ रिश्तेदारों से भी मिलने गए तो पुलिसकर्मी वहां भी उनके साथ-साथ गए। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को रोडवेज बस स्टैंड के पास वेद व्यास और उनकी टीम ने ही काले झंडे दिखाए थे। तब वेद और उसके साथी डोटासरा की गाड़ी के आगे तक पहुंच गए। 2 साल पहले भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सादुल क्लब के आसपास वेद ने ही काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन