चुनावी वर्ष में सीएम गहलोत के धमाके : अब पेंशन पर मिलेगी यह छूट
जयपुर। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर बड़े फैसले लिए है। कर्मचारियों को अब 28 के बजाय 25 साल की सेवा पूरी करने पर ही पूरी पेंशन मिलेगी। कर्मचारियों के स्पेशल पे में भी वृद्धि की गई है। 75 वर्ष के पेंशनर को 10प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन भत्ता मिलेगा।

साथ ही पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की रिक्तियों में अभ्यर्थी नहीं मिलने पर पद 3 साल तक खाली रखे जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई समाजों को भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया। कार्मिक व पेंशनर की मृत्यु पर उसकी विवाहित नि:शक्त संतान व 12,500 रुपए प्रतिमाह तक की आय वाले पात्र सदस्यों को भी पारिवारिक पेंशन मिलेगी।
यह संशोधन 1 अप्रेल, 2023 से प्रभावी होगा। अब कार्यप्रभारित कार्मिकों को नियमित कार्मिकों की तर्ज पर वेतनमान व पदनाम देने का निर्णय किया है। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को पीजी डिग्री या समकक्ष डिप्लोमा होने पर अग्रिम वेतन वृद्धियों का पूर्ण लाभ देने का निर्णय किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए