गुजरात में फटा बादल, गिरनार में हुई 14 इंच बारिश, हालात बिगड़े
गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर बादल फटने से शहर में बाढ़ आ गई। यहां सिर्फ 4 घंटे में 8 इंच बारिश हुई। इससे पूरा शहर पानी में डूब गया। शहर से सटे गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए। पहाड़ का पानी जूनागढ़ शहर में पहुंचा तो सड़कों पर खड़ी गाडिय़ां तिनकों की तरह बह गईं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

निचले इलाकों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। शहर के भवनाथ क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है। यहां कई जानवर तेज बहाव में बह गए। कदवा चौक के पास मुबारक पाड़ा का भी यही हाल है। यहां कई मकान पूरी तरह डूब गए। तेज बहाव के चलते जूनागढ़ शहर के बीच से गुजरने वाले काले कुंड का पुल बंद कर दिया गया है। इधर, सूरत के करीब नवसारी जिले में चार घंटे में 6 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं।

निचले इलाकों में घरों में 5 फीट तक पानी भरा गया है। सड़कें पानी में डूब गई हैं। गिरनार और दातार पर्वत पर भारी बारिश के कारण कालवा नदी उफान पर आ गई है। दुकानों और घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। गैस एजेंसी के गोदाम में रखे 50 से अधिक सिलेंडर बह गए।
भावनगर शहर की जीवनरेखा और सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम शुक्रवार रात ओवरफ्लो हो गया। इसके चलते डैम के 20 गेट एक फीट तक खोल दिए गए हैं। अभी भी डैम में तेजी से पानी की आवक जारी है। इसके चलते निचले इलाके के 17 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए