बंद भवन के आगे हुए चुनाव, कल्याणी बने अध्यक्ष
46 संस्थाओं के 319 जनों ने दिए वोट, कल्याणी को मिले 213 मत
बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल बीकानेर प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में मनमोहन कल्याणी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। रविवार को प्रात: 10:00 से 3:00 तक मॉडर्न मार्केट स्थित व्यापार मंडल भवन के समक्ष चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में बीकानेर, नोखा, खाजूवाला एवं छतरगढ़ की 46 संस्थाओं के कुल 345 मतदाता थे, जिनमें से 319 मतदाताओं ने अपना मतदान किया।

निर्वाचन अधिकारी राजेश लदरेचा ने बताया कि विजेता प्रत्याशी मनमोहन कल्याणी द्वारा 213 मत प्राप्त किए गए, रवि पुरोहित ने 95 और डॉ. प्रकाश ओझा ने कुल 11 मत प्राप्त किए। मनमोहन कल्याणी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी वाईके शर्मा एवं विनोद जोशी द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन