कक्षा नौ का छात्र बैठा धरने पर… जाने क्या है मामला
केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र प्रांजल ने होली डे होमवर्क का अनूठे तरीके से विरोध किया है। रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक कलक्ट्रेट के आगे होमवर्क कर गर्मियों की छुट्टियों में होमवर्क देने का विरोध किया। प्रांजल ने बताया कि मैं मेरे लिए विरोध नहीं करा।
बल्कि देश के करोड़ों बच्चों के लिए विरोध कर रहा हूं। उसने बताया, गर्मियों की छुट्टियां हो या सर्दियों की। दिवाली का अवकाश हो या होली का। बच्चों को इतना होमवर्क दे दिया जाता है कि वे छुट्टियां ही नहीं मना पाते। उनको हर दिन होमवर्क करना पड़ता है।

कभी चार्ट बनाने पड़ते हैं तो कभी प्रोजेक्ट, कभी फाइल तो कभी मॉडल। साल में 365 दिन होम वर्क करना पड़ता है। बालक ने कलक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया है। इसमें बताया कि होली डे होमवर्क के कारण उसका बचपन उससे छीना जा रहा है। उसने बताया कि वह हर रविवार को सुबह दस से बारह बजे तक कलक्ट्रेट के आगे होमवर्क करके होली डे होमवर्क का विरोध करता रहेगा। उसने ज्ञापन की प्रति पुलिस अधीक्षक को भी दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए