चाइनीज मांझे से महिला हुई घायल
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में घर की छत पर कपड़े सुखा रही महिला चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाशहर चांदमल बाग क्षेत्र के जीतू जी के कुंए के पास रहने वाली कृष्णा पत्नी मुकेश कुमार आज दोपहर अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी ।

इस दौरान उसके गले पर चाइनीज मांझे आ गिरा मांझे का दूसरा सिरा कपड़े टांगने की तार में उलझ गया। चायनीस मांझे की चपेट में आने से कृष्णा के गले में गहरा घाव हो गया। परिजन तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसके गले में पांच टांके लगाए हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन