मुख्यमंत्री की सोगात : बीकानेर नगर विकास न्यास का हुआ प्राधिकरण
बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकरण के रूप में स्थापित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें बीकानेर के साथ ही भरतपुर को भी विकास प्राधिकरण का दर्जा दिया गया है। बीकानेर नगर विकास न्यास को प्राधिकरण बनाने की दिशा में सरकार पहले ही कदम उठा चुकी थी। पिछली कैबिनेट मीटिंग में भी इस प्रस्ताव को पारित किया जाना था लेकिन एक आपत्ति के चलते इसे टाल दिया गया था। तब विधायक को प्राधिकरण का सदस्य बनाने की मांग उठी थी।
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि जब ग्रामीण संस्था में विधायक सदस्य होता है तो फिर शहरी में क्यों नहीं है। जिला परिषद में विधायक सदस्य है तो प्राधिकरण में भी होना चाहिए। इसी मुद्दे पर अब कैबिनेट का निर्णय होना है। अब बीकानेर को विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिल सकता है। राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालय पर अब विकास प्राधिकरण हो गया है। राज्य सरकार ने इसी लिए नगर विकास न्यास के सचिव पद पर आईएएस की पोस्टिंग की थी। बीकानेर को विकास प्राधिकरण का दर्जा मिलने पर विधायक जेठानंद व्यास पहले ही श्रेय ले चुके हैं। जब बजट में इसकी घोषणा हुई तो व्यास के समर्थकों ने उनका स्वागत किया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन