मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में कपड़े, जूते-चप्पल ,बर्तन, खिलौने, कॉपी किताब, घरेलू सामान का करें दान
बीकानेर। नगर निगम द्वारा पवन पुरी में शनि मंदिर के पास शुरू किए गए मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में बुधवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जरूरतमंदों हेतु पुराने गर्म कपड़ों का दान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सद्भावना केंद्र का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है, जिसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है जिला कलेक्टर ने बीकानेर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में पड़े उपयोग योग्य पुराने कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते-चप्पल, बर्तन, खिलौने, कॉपी-किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए सद्भावना केंद्र में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि यह पहल उन लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी, जो संसाधनों के अभाव में कठिनाइयों का सामना करते हैं।
सद्भावना केंद्र पर प्राप्त सभी वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से संकलित कर विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र प्रतिदिन सुबह 08 से शाम 05 बजे तक खुला रहेगा, जहां टीम द्वारा वस्तुओं का वर्गीकरण कर सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा। कलेक्टर ने पवन पुरी में शुरू हुए केंद्र के बाहर आस पास इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और बैठने के लिए बेंच लगाने के निर्देश भी दिए। नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि निगम की ओर से जिले में अब तक कुल 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र खोले जा चुके हैं। जिसमें नगर निगम मुख्यालय के अलावा दुर्गादास सर्किल के पास, दीनदयाल सर्किल के पास निगम कार्यालय में, पूगल रोड़ पर बड़ा कब्रिस्तान के बाहर और पांचवां केन्द्र पवन पुरी में शनि मंदिर के पास खोला गया है। छठा केन्द्र जल्द ही जयनारायण व्यास कॉलोनी में खोला जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन