मुबंई एयरपोर्ट पर चार्टड प्लेन क्रैश
मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशल एयरपोर्ट पर आज शाम बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। डीजीसीए ने कहा है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीजीसीए ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर ही थी। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर बचाव दल के सदस्य पहुंच गए। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए