मौसम का बदला मिजाज, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, देखें 26 शहरों का तापमान
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आया है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को जोधपुर, बीकारनेर संभाग में कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की, मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं जयपुर, अजमेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
04 फरवरी को बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन