चंद्रयान-3 की सफलतम लैंडिंग से पहले भाजपा नेता ने करवाए 101 हनुमान चालीसा पाठ, मनाया जश्न
बीकानेर। भारतीय अंतरिक्षयान यानी चंद्रयान-3 ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए चाँद पर लैंडिग करली है। बुधवार को भारतीय मिशन मून शाम को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हो गया था। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए इंतजार कर रही थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सफलता प्राप्त हो इसके लिए पूरे देशभर में हवन-अभिषेक के साथ प्रार्थनाएं भी की गई। इसी क्रम में बीकानेर के भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा सर्किट हाउस के समीप स्थित अपने कार्यालय में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया।
इस दौरान 101 बार हनुमान चालीसा के पाठ कर चंद्रयान की सुरक्षित और सफलतम लैंडिंग की प्रार्थना की गई थी। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि चंद्रयान की सफलतम लैंडिंग होने का उत्साह पूरे भारत में दिखा है। जन-जन की भावना दर्शा रही थी की चंद्रयान-३ की लैंडिंग होना बेहद महत्वपूर्ण है। लैंडिंग होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

इस ऐतिहासिक सफलता के लिए किए गए हनुमान चालीसा पाठ आयोजन में जेठमल सेठिया, गणेश जाजड़ा, ओम राजपुरोहित, भगवान सिंह मेड़तिया, सुखाराम दावा, पानमल डागा, राजेंद्र शर्मा, बिरजू प्यारे, शंभू गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, आदर्श शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, विनय चौहान, शिव कुमार पांड्या, महादेव शर्मा, अजीत सिंह चारण, पवन सुराणा, आनन्द सोनी, वर्षा भाटी, पलक राठौड़ एवं पूजा भाटी शामिल रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन