चंद्रयान-3 : इसरो ने कही हैरान करने वाली बात
इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सिग्नल नहीं आया है। अब इन दोनों से संपर्क कब हो पायेगी इस सवाल पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

इसरो समय समय पर चंद्रयान मिशन से जुड़े अपडेट को साझा करता रहता है। विक्रम और प्रज्ञान को जब सुलाया गया था, तब उसके कुछ सर्किट को जगते रहने का निर्देश दिया गया था, ताकि वो इसरो का 22 सितंबर को भेजा जाने वाला सन्देश प्राप्त कर लें। लगातार इसरो विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन दोनों की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। विक्रम और प्रज्ञान कब जगेंगे, कब सिग्नल भेजेंगे इन सवालों का जवाब देते हुए इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें परेशान होने की जरुरत नहीं है। चंद्रयान 2 हमारे लिए बड़ी सीख रही। उस मिशन से हमें ये समझने में मदद मिली कि आखिर क्या चूक हुई थी? आगे एस सोमनाथ ने कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर में ऐसी तकनीक भेजी गई है, कि जैसे ही वो पूरी तरह से सूरज की रोशनी से ऊर्जा हासिल कर लेंगे और अपने आप जग जाएंगे। ऑटोमैटिकली एक्टिव होने की तकनीक इसमें डाली गई है, हम बस यहां से उन पर नजर रख रहे हैं। उनके जागने के लिए अभी 13-14 दिन हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए