केन्द्रीय कारागृह में फिर मिला मोबाइल
बीकानेर । केन्द्रीय कारागृह में तलाशी के दौरान बंदी अंकित पंडित उर्फ धमाका के पास से मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ। केन्द्रीय कारागृह बीकानेर से एक बार फिर सुरक्षा चूक की खबर सामने आई है। जेल की तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और सिम मिलने से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जेल प्रहरी सुंदरलाल ने बताया कि तलाशी के दौरान कचौड़ा कंपनी का एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ। इस संबंध में जेल प्रहरी ने बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी बंदी के खिलाफ 42 कारागार (राज.संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। बीछवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मंजीत कौर को सौंप दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन