टिकट चेकिंग करते पकड़ा गया फर्जी टीटी
बीकानेर। गुरुवार को ट्रेन संख्या 04768 श्रीगंगानगर -हनुमानगढ़ स्पेशल जब सादुलशहर पहुंची तो ट्रेन में श्रीमती नाजू अरोड़ा/ टीटी – बीकानेर को कुछ यात्रियों ने बताया कि एक अन्य टीटी भी ट्रेन में टिकट चेकिंग कर रहा है। नाजु अरोड़ा ने यात्रियों की मदद से उस फर्जी टीटी को पकड़ा तो उसने गलती मानते हुए स्वीकार किया कि वो टिकट चेक कर रहा था।

उस व्यक्ति ने अपना नाम दयाशंकर पुत्र श्री वेद प्रकाश निवासी घड़साना बताया। उसके पास ट्रेन के अटेंडेंट का आईडी कार्ड मिला। उसे ट्रेन संख्या 14602 फिरोजपुर-श्रीगंगानगर ट्रेन से श्रीगंगानगर आकर जीआरपी को सौंप दिया गया तथा एफआईआर दर्ज कर श्रीगंगानगर भेजा गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन