लैब से नगदी व इंजेक्शन चोरी
बीकानेर। एक मेडिकल टेस्ट लेबोरेटरी से चोर नकदी के साथ महंगे इंजेक्शन भी ले गया। चोर देर रात ताला तोड़कर अंदर घुसा और एक जगह से नगदी लेने के बाद इंजेक्शन इकठ्ठा करके ले गया। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत भी हजारों रुपए में है। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना इलाके के 2 नंबर सेक्टर में पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद फारूक चौहान यश लैब के नाम से मेडिकल जांच सेंटर चलाते हैं।

मोहम्मद फारूक ने बताया कि दो चोर उसकी लैब के ताले तोड़ अंदर घुस गए। चोरों ने सबसे पहले रिसेप्शन की तलाशी की। यहां दराज में रखे 13 हजार रुपए, काउंटर में रखे महंगे इंजेक्शन निकाल कर ले गए। फिलहाल मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन