कैरियर डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन
बीकानेर। गजनेर रोड कबीर आश्रम के पास कैरियर डिफेन्स एवं स्पोर्ट एकेडमी का शुभारम्भ 18 सितम्बर गुरुवार को किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ.अर्पिता गुप्ता, इंस्पेक्टर राजकुमार पन्नू, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया द्वारा एकेडमी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मगनाराम केडली, भगवान सिंह मेड़तिया, डॉ. केदारनाथ (वरिष्ठ सर्जन), लक्ष्मण मंडल, मांगीलाल, भँवरलाल का विशिष्ट आतिथ्य रहा। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि एक खिलाड़ी के अंदर एक सैनिक और एक सैनिक के अंदर एक खिलाड़ी जरूर पैदा होता है, अगर इस परिसर में शिक्षा, खेल और रक्षा का संगम है तो मुझे पूरा विश्वास है कि यहां से निकले हुए छात्र न केवल देश, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेंगे उन्होंने रक्षा एवं खेल एकेडमी जैसी पहलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहाकि एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण केलिए रक्षा, शिक्षा और खेल का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इंस्पेक्टर राजकुमार पन्नू ने कहाकि शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है, जबकि रक्षा से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि दृढ़ता, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे गुण एक सैनिक केलिए उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं, जितने एक खिलाड़ी के लिए। एकेडमी के संस्थापक पुखराज मेघवाल ने बताया कि एकेडमी में एथलीट्स, आर्मी, एसएससी जीडी, पुलिस, एयर फोर्स, नेवी, आरपीएफ की भर्ती परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी, जिसके लिए लिखित व फिजिकल फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। छात्र व छात्राओं के रहने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है साथ ही यहां जिम व शुद्ध आहार की भी व्यवस्था मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन हंसराज द्वारा किया गया। मांगीलाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया’

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन