कार की सीट के नीचे मिली 12 करोड़ की स्मैक
जोधपुर . राज्य की सीआइडी (क्राइम ब्रांच) (सीबी) ने जोधपुर जिले के फलोदी में बेंगटी कला गांव में लग्जरी कार से 12 करोड़ रुपए की 5.7 किलो उच्च क्वालिटी की स्मैक जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दो अन्य तस्कर पकड़े नहीं जा सके। संभाग में स्मैक जब्त की यह संभवत: सबसे बड़ी कार्रवाई है। सीआइडी सीबी के उप महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि गुजरात नम्बर की लग्जरी कार में स्मैक की बड़ी खेप सप्लाई होने की पक्की सूचना मिली।
सीआइडी सीबी की दो टीमों ने फलोदी के अलग-अलग क्षेत्र में तलाश शुरू की। इस बीच, बेंगटी कला गांव में गुजरात नम्बर की कार संदिग्ध नजर आई। सीआइडी सीबी के निरीक्षक रामसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा किया तो चालक कार को और तेज रफ्तार से भगाने लगा। वह कार को कच्चे मार्ग और उबड़-खाबड़ रास्ते व पगडण्डियों से होकर भगाने लगा। लगातार पीछा होता देख चालक कार को लावारिस छोड़कर भाग निकला।

सीआइडी सीबी की सूचना पर जिले की डीएसटी मौके पर पहुंची। कार की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे सफेद कट्टा नजर आया। जिसमें स्मैक भरी हुई थी। उसका वजन कराया गया तो कट्टे में 5.7 किलो स्मैक मिली। सीआइडी सीबी व डीएसटी ने गांव में कुछ स्थानों पर दबिश देने के बाद मौके से फरार बरकत को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद फलोदी थाने में एनडीपीएस एक्ट में एफआइआर दर्ज कर 5.7 किलो स्मैक जब्त की गई और बेंगटी कला निवासी कार चालक बरकतुल्लाह खान पुत्र मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन