कार-पिकअप की टक्कर तीन की मौत
बीकानेर। कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में आठ महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के माता-पिता सहित और तीन घायल हो गए। सभी कार से बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) आ रहे थे। टक्कर के बाद दोनों गाडिय़ां एक-दूसरे में बुरी तरीके से फंस गईं। काफी मशक्कत के बाद गाडिय़ों को अलग किया गया। हादसा बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात करीब पौने बारह बजे हुआ। मामला बीकानेर के नौरंगदेसर के पास का है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान ने बताया- हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर नौरंगदेसर के पास हुआ है। ऑल्टो कार और पिकअप की टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई थी। मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार में श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी रमेश सोनी, उनकी पत्नी पूजा, आठ महीने का बेटा पार्थ, भाई गोपी और मामा आडसर बास निवासी कल्याण सोनी, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) सवार थे।

इसके अलावा इनका रिश्तेदार मनोज भी साथ था। मनोज की एक बेटी बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे देखने के लिए सभी श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर गए थे। वापस लौटते हुए बीकानेर के नौरंगदेसर के पास हादसा हुआ और कल्याण, मनोज और आठ महीने के पार्थ की मौत हो गई। वहीं पार्थ के माता-पिता और रिश्तेदार गोपी घायल हो गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन