रामपुराबस्ती में कार का कहर : बुजुर्ग को किया घायल
बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग चालक की लापरवाही से हदसा हुआ। रामपुरा बस्ती की गली नंबर 24 में तेज गति से आई एक कार ने कई राह चलते लोगों को टक्कर मारी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में खान मस्जिद के सामने रहने वाले 75 वर्षीय मोहम्मद गनी को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस्माइल खान नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए नाबालिग कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन