चार जिलों में एक साथ कार्रवाई, करीब 500 बदमाशों को पकड़ा
बीकानेर। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर संभाग के चारों जिलों में एक साथ दबिश देते हुए बड़ी संख्या में कार्यवाही की है, वहीं अवैध शराब भी पकड़ी है। पुलिस करीब 500 लोगों को गिरफ्तार किया है। रेंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बीकानेर पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन के आदेश पर हो रही है। यह चौथा मौका है जब बीकानेर रेंज के बीकानेर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में एक साथ कार्रवाई की गई है।
वांछित अपराधियों एवम असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए 1727 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 322 टीमों ने 1623 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 94 स्थाई वॉरंटी, 485 से अधिक अलग अलग अपराधों में लिप्त अपराधियों को दबोचा है। पुलिस वालों ने धरपकड़ भी की है पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश के अनुसार आर्म्स एक्ट में तीन मामलो में तीन गिरफ़्तारी की गई है। जिनसे पिस्टल, कारतूस बरामद किये गए हैं।

अवैध शराब के 28 प्रकरण बने हैं। जिसमें 137 लीटर से अधिक शराब जब दी गई है। एनडीपीसी के 11 प्रकरण में 14 अपराधियों से 246 किलो डोडा पोस्त, 3500 नशीली दवाईया बरामद की गई है। वही जुआ सट्टे में 17 अपराधियों को किया गया गिरफ़्तार किया गया है। इस कार्रवाई में बीकानेर गंगानगर हनुमानगढ़ और चूरू के पुलिसकर्मियों ने सुबह से रात तक कार्रवाई को अंजाम दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन