गढ्ढे में गिरी कार, हादसे में पांच जनों की मौत
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी मंदिर में माथा टेकने आ रहे 5 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मोड़ पर अनियंत्रित होने से इनकी कारें सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में मरने वाले और घायल हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसा हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र में हुआ। एसआई रामकरण ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को छानी बड़ी रोही में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 2 कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरी हुई थी।
दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को भादरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायलों को हरियाणा के हिसार और अग्रोहा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। एसआई रामकरण ने बताया कि 2 कारों में 10 दोस्त हरियाणा से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में माथा टेकने आ रहे थे। हरियाणा से राजस्थान में प्रवेश करने के बाद झांसल गांव के पास जैसे ही मोड़ आया, कारें अनियंत्रित हो गईं और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी।

एएसआई कालूराम ने बताया कि मृतकों की पहचान चतर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुलेखचंद सैनी निवासी गन्दापुर, विकास उर्फ विक्की पुत्र गुरमेल सिंह जाट निवासी जीवरेड़ी, सचिन पुत्र रामेश्वर दास निवासी घनगौरी, राजन पुत्र श्यामसिंह घनगौरी और नरेंद्र पुत्र जगतसिंह निवासी लाडवा, हरियाणा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान साहिल, राहुल, आकाश, अरविंद और विमल के रूप में हुई है। घायलों का इलाज हरियाणा के हिसार और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन