नहरबंदी : जल टैंकर वाले वसूल रहे मनमाना शुल्क, भाजपा नेता महावीर रांका ने कलक्टर से की शिकायत
700, 1000, 1500 रुपए वसूल रहे शुल्क
बीकानेर। नहर बंदी के चलते बीकानेर में पानी की किल्लत चल रही है और इसी किल्लत का फायदा उठाने के चक्कर में टैंकर वालों ने मनमाना शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। इसी मनमानी के विरोध में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद कलाल को ज्ञापन देकर जलापूर्ति के टैंकरों की दरें सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। भाजपा नेता महावीर रांका ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नहरबंदी के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तथा कई घरों तक पानी पहुंच भी नहीं रहा है।

आमजन इस समस्या निवारण के लिए टैंकरों से जलापूर्ति करवा रहा है, लेकिन टैंकरों द्वारा गैरवाजिब शुल्क वसूला जाना अमानवीयता के साथ-साथ अपराध भी है। महावीर रांका ने जिला कलक्टर से ज्ञापन देते हुए गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलापूर्ति टैंकरों की दरें निर्धारित करने का आग्रह किया है। भाजपा यूथ लीडर पवन महनोत ने बताया कि टैंकर वाले 700 रुपए, 1000 रुपए तथा 1500 रुपए तक का शुल्क लगाकर मनमर्जी का खेल चल रहा है। महनोत ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में शंकर सिंह राजपुरोहित, रमेश भाटी, रतनलाल मेघवाल, जेठूसिंह पडि़हार, संजय स्वामी आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन