ऊंटों को बीकानेर से हरियाणा ले जाकर मारने वाले थे, दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर से हरियाणा लेकर जा रहे 16 ऊंटों को बरामद किया गया है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही पकड़ा गया था। संभावना है कि हरियाणा में ऊंट को मारने वाले थे। बीकानेर की छत्तरगढ़ पुलिस ने ऊंट अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के नूंह जिले के मेवात क्षेत्र के दो युवक पिछले दिनों बीकानेर के छत्तरगढ़ से ऊंट लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने इन ऊंटों के बारे में जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। माना जा रहा है कि हरियाणा में ऊंटों का वध किया जा सकता था। ऐसे में सभी 16 ऊंटों को बरामद कर लिया गया है। मामले में नसीम मोहम्मद (28) और आरिफ (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों नूंह मेवात के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ राजस्थान ऊंट अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जिस ट्रक में ऊंट ले जा रहे थे, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन