ट्रेनिंग के लिए आये काँस्टेबल की मौत
बीकानेर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार सुबह जयपुर से ट्रेनिंग के लिए आए पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कानिस्टेबल से हेड काँस्टेबल के रूप में पदोन्नति के बाद कुछ दिन की ट्रेनिंग के लिए देशराज सिंह जयपुर से बीकानेर आया था लेकिन यहां शनिवार सुबह मौत हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि जयपुर से पुलिस काँस्टेबल देशराज शर्मा हेड कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग के लिए बीकानेर आए थे। जहां पंद्रह दिन से ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार सुबह वो मैदान में पहुंच रहे थे कि उन्हें अटैक आ गया। वहीं पर अचेत होकर गिर गए। साथी पुलिसकर्मी तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत बताया। इसके बाद देशराज का शव मोर्चरी में रखा गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। शाम को परिजनों के बीकानेर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन