गोदारा के नाम से आई कॉल, लूणकरणसर के व्यापारी से मांगे रुपये
बीकानेर। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने क्षेत्र के एक व्यापारी को धमकाते हुए रुपयों की डिमांड की है। व्यापारी ने पुलिस को रिपोर्ट की, जिसके बाद उस नंबर की जांच की जा रही है, जिससे ये कॉल आया था। लूणकरणसर के वार्ड संख्या 27 में रहने वाले रिखबचंद जैन ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया। उसने स्वयं को रोहित गोदारा बताते हुए रुपयों की डिमांड की है।

रुपए नहीं देने की स्थिति में उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये कॉल 25 जनवरी को आया था लेकिन अब मामला दर्ज कराया गया है। जिस नंबर से कॉल किया गया, वो विदेशी बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने रिखबचंद जैन की प्राथमिकी पर रोहित गोदारा के खिलाफ ही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन