सीएडी कार्यालय पहुंची आयुक्त, अव्यवस्थाएं देख जताई नाराजगी
बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने मंगलवार को सिंचित क्षेत्र विकास विभाग कार्यालय ( सीएडी डिपार्टमेंट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में साफ सफाई नहीं मिलने पर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही आगामी सोमवार तक पूरे कार्यालय की साफ सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पत्रावलियों का समय पर निस्तारण नहीं करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए पत्रावलियों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि संभाग के सभी कार्यालयों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही पत्रावलियों और परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता में है। इसे पूरे बीकानेर संभाग में लागू किया जाएगा। श्रीमती सिंघवी ने कहा कि उनका कार्यालय आमजन के लिए खुला रहेगा। कोई भी अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन