पंचायतीराज की नींव रखकर भारत में ग्रामीण विकास को दिशा प्रदान की स्व राजीव ने : बिशनाराम सियाग
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का किया स्मरण
बीकानेर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल पंचशती सर्किल पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि का आयोजन रखा गया। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि स्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत व पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभा को सम्बोधित किया।
देहात जि़ला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधीजी का कार्यकाल एक मिशाल के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने समृद्ध भारत की परिकल्पना की और ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायतीराज की स्थापना की। साथ ही देश के युवाओं के लिए एक नए भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए भी राजीव गांधी सदैव याद किये जाते रहेंगे।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान आरिफ़, आज ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, पार्षद जावेद पडि़हार, ताहिर हसन क़ादरी, युनिस अली, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला महासचिव प्रेमरतन जोशी, राहुल जादूसंगत, तोलाराम सियाग, एजाज अहमद पठान, मनोज चौधरी, मो अकरम, अब्दुल रहमान लोदरा, श्रीकृष्ण गोदारा, एड जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र भार्गव, भँवरलाल, इकबाल मलवान, अम्बाराम इनखिया, चंद्रप्रकाश, एड जितेंद्र नायक, अकबर अली, प्रेमरतन जोशी, डॉ राजेंद्र भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, सुनीता रंगा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन