7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे :भाजपा को दो सिटों का नुकसान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, भाजपा ने 2, आप, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीटें जीत ली हैं। इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं, कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू 1, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं। इस उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 4, टीमएसी 4, जेडीयू 0, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 0 और निर्दलीय को एक सीट मिली है। यानी भाजपा को 1 और जेडीयू को 1 सीट मिलाकर दो सीटों का नुकसान हुआ। कांग्रेस को 2 और टीएमसी को 3 सीटों का फायदा हुआ है। हिमाचल में भाजपा में शामिल हुए 3 में से एक निर्दलीय ही चुनाव जीत पाए, दो हार गए। पंजाब में भी आप से आए कैंडिडेट चुनाव हार गए।
एनडीए: ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर जेडीयू , पीएमके ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। जेडीयू बिहार की रुपौली और पीएमके तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

आईएनडीए ब्लॉक में 13 में से कांग्रेस 9,जेडीयू 1,सीपीआई 2 और डीएमके एक सीट पर चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर सीट शामिल है। डीएमके ने तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर जीत दर्ज की।
पंजाब में एकमात्र सीट आप ने भाजपा से जीत ली। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पिछली बार भाजपा के पास 3 सीटें थीं, लेकिन इस बार टीएमसी ने तीनों सीटें छीन लीं। यहां टीएमसी अकेले चुनाव लड़ी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए